फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ पटरी पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पर्व से पूर्व हुई हादसे से पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा निवासी सिद्धार्थ सैनी (23) और मेहवड़ कलां निवासी युगल सैनी कार से बुधवार देर रात रुड़की से कांवड़ पटरी होते हुए अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह बाजूहेड़ी के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई खाई में जा गिरी। दुघर्टना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया।



वहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ सैनी को मृत घोषित कर दिया। युगल सैनी का रुड़की में उपचार चल रहा हैं, जिनकी हालत भी गंभीर है। हादसे के बाद से पीड़ितों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने मृतक सिद्धार्थ सैनी की मौत पर दुख व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दी। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें