फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सैन्यकर्मी का मोबाइल चोरी करते युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक सैन्यकर्मी का मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को एक सैन्यकर्मी ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने एक युवक को घर की सफाई के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस बीच युवक घर पर रखा मोबाइल उठाकर भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि युवक से पूछताछ करके मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। सैन्यकर्मी ने मोबाइल मिलने पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। इस पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें