फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर में गंगनहर में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मंडावली के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। कार गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में क्रेन की मदद से कार को भी नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन




कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जिसके चलते कार में फंसे सभी छह यात्रियों पंकज, मोहित कुमार, मीनू, सुशीला, शिवकुमार व अक्षित को वक्त रहते सकुशल बचा लिया गया। सभी सवार जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिखेडा क्षेत्र के दखेडी गांव के निवासी हैं। सभी सवार सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार को भी गंगनहर से बाहर निकलवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें