समकांवड़ पटरी मार्ग पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसे लेकर मौके पर हंगामा हो गया और कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होता देख कार चालक भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच एक एसपीओ ने कार चालकों को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को कार समेत कोतवाली ले आई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतलें और गिलास मिले। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया।
बृहस्पतिवार को नगर निगम पुल के पास एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसे लेकर हंगामा हो गया और कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई। कार में शराब की बोतलें देख कांवड़ियों की भीड़ उग्र होने लगी। इस दौरान मौके पर तैनात एसपीओ अमित वर्मा और पुलिस के जवानों ने कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। इस बीच कार सवार भागने का प्रयास करने लगे। कार सवारों को भागता देख एसपीओ अमित वर्मा कार की चाबी निकाल ली। साथ ही सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार समेत दोनों लोगों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की खाली और भरी बोतलें मिलीं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार सवारों का मेडिकल कराया गया है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। साथ ही कार का चालान कर दिया गया है।