रेलवे कॉलोनी से सभासद के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
बुधवार की सुबह सब्जी मंडी के पीछे रेलवे कॉलोनी में सभासद रितेंद्र तिवारी के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। इस बीच चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने बाइक गायब देखी। उन्होंने आसपास बाइक की तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है। संवाद
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि तहसील के पास चार लोग पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोहम्मद इरफान निवासी बोधाहेड़ी, पथरी, मुस्तफा निवासी भगवानपुर, मोहम्मद फैय्याज निवासी इब्राहिमपुर, रुड़की और तनवीर निवासी बालेकी, भगवानपुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद