II
I
I
I
Iकार चालक ने बस से निकाली चाभी, पुलिस ने मामला कराया शांत
I
I I
Iरामनगर चौक की घटना, रुड़की से सहारनपुर जा रही थी एक बस
I
Iओवरटेक करते समय एक कार रोडवेज बस से टकरा गई। इस पर चालक ने बस के आगे कार लाकर जाम लगा दिया जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद बस आगे रवाना हो सकी।
I
I
I
Iमंगलवार शाम करीब चार बजे रुड़की डिपो की एक बस यात्री लेकर सहारनपुर जा रही थी। जैसे ही बस रामनगर चौक के पास पहुंची तो पीछे चल रही एक कार ने साइड से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार की टक्कर बस से हो गई। इस पर कार चालक भड़क गया और उसने आगे निकलकर कार बस के सामने लगा दी। इससे जाम लग गया और हंगामा हो गया। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया तो चालक बस लेकर चल दिया।
I
Iइस पर कार चालक ने रामपुर चुंगी पर कार बस के आगे लगा दी। यहां पर भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद चालक बस लेकर चला तो कार चालक ने रामपुर गांव के आगे फिर से बस के सामने कार लगा दी और बस की चाभी निकाल ली। इससे हंगामा हो गया और कार व बस चालक में नाेकझोंक हो गई। सूचना पर गंगनहर काेतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद बस सहारनपुर के लिए रवाना हो सकी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सिपाहियों को मौके पर भेजकर मामला शांत करा दिया गया है।I