फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के पास भी होगा कम्यूनिटी सेंटर

Tue, 11 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंट (कैंटोनमेंट) बोर्ड, स्कूल के पास ही कम्यूनिटी सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सेंटर के निर्माण से न सिर्फ क्षेत्रवासियों को बल्कि शहरवासियों को भी राहत मिलेगी। बोर्ड इसे रियायती दर पर उपलब्ध करवाकर अपना राजस्व भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन


कैंटोनमेंट बोर्ड के पास अपना कोई कम्यूनिटी सेंटर नहीं है। ऐसे में किसी तरह के आयोजनों के लिए लोगों को बीईजी और आईआईटी सहित अन्य संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा शहर में भी गिने-चुने कम्यूनिटी सेंटर हैं। विवाह सीजन में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। होटलों में भी इस दौरान मनमानी कीमत वसूली जाती है। ऐसे में समस्या को देखते हुए अब कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से कैंट स्कूल के पास खाली पड़ी भूमि में कम्यूनिटी सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इससे न सिर्फ लोगों को फायदा होगा बल्कि बोर्ड को भी राजस्व प्राप्त हो सकेगा। इस संबंध में कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अनंत आकाश का कहना है कि कम्यूनिटी सेंटर निर्माण का प्रस्ताव सेंट्रल कमांड को भेजा गया है, वहां से स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू हो पाएगा। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले कम्यूनिटी सेंटर में 400 लोग आसानी से शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें