भगवानपुर में बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने सड़कों के किनारे लगी रेहड़ियों और फड़ को हटवाया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त किया जाएगा।
अतिक्रमण की वजह से भगवानपुर की नई मार्केट, मुख्य बाजार, चुड़ियाला चौक व मनोकामना मंदिर पर जाम लगा रहता है। फल-सब्जी व अन्य सामान की रेहड़ी और फड़ लगी रहने से यहां दिन के समय जाम लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण को लेकर हो रही परेशानी की शिकायत लगातार एसडीएम जितेंद्र कुमार को मिल रही थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़कों के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी और फड़ लगाने वाले लोगों को वहां से हटाया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी ओर से दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान को लेकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि वह अपनी दुकानों का सामान सड़क पर सजाकर न रखें। अन्यथा उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।