फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घंटी बजाकर घर से बाहर बुलाया, फिर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iछह से सात लोगों ने बुरी तरह पीटा, हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

I

Iपीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस मामले में कर रही है जांचI
कर्नल एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करके घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरजौली जट्ट व हाल निवासी कर्नल एन्क्लेव निवासी सुधीर चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह घर के आंगन में अकेले बैठे थे। इसी दौरान छह से सात लोग मकान पर आ धमके। बताया कि आरोपियों ने मकान की घंटी बजाकर उन्हें घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद उनके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें