फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से पेरशनी

Fri, 06 Jan 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्षों से महिला रोग चिकित्सक नहीं है। जबकि केंद्र पर साल भर में औसतन दो हजार प्रसव होते हैं। महिला रोग विशेषज्ञ के अभाव में कई महिलाओं की जान भी जा चुकी है।

यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के सूजित दस पद के सापेक्ष  केवल दो ही डाक्टर तैनात हैं। जबकि एक भी महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। नगर एवं आसपास के देहात के कई गांवों की महिलाएं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख करती है। यहां हर साल दो हजार गर्भवती महिलाएं उपचार एवं प्रसव के लिए आती है, लेकिन महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर प्रसव पूर्व, प्रसव एवं प्रसव के बाद की पूरी देखभाल और उपचार स्टाफ  नर्स ही करती हैं। कई बार जटिलता होने पर गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। एक माह पहले प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं पुलिस को मौके पर आना पड़ा था। रेहाना, उलफत, शबाना आदि महिलाओं का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को उपचार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।  सूत्रों के मुताबिक हाल में एक महिला चिकित्सक को यहां तैनाती दी गई थी, लेकिन उसने अपनी तैनाती नारसन करा ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पीके सिंह का कहना है कि महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें