फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की डिपो से सात नए रूटों पर चलेगी बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
-कोटद्वार, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत करीब 100 से अधिक किलोमीटर के दायरे में बढ़ेगा बसों का संचालन
विज्ञापन

- परमिट और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने की तैयारी में परिवहन निगम, नए रूटों से डिपो की आमदनी बढ़ने की उम्मीद
रुड़की। लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रुड़की डिपो से कोटद्वार, टनकपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की अनुमति मिलने के बाद अब इन रूटों के परमिट और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। निगम की योजना अगले महीने तक सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर बसों का संचालन शुरू करने की है। इससे लंबे समय से सीधी बस सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ समय से कई लोकल रूटों पर रुड़की से सीधी बस उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रोजाना कामकाज, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। रुड़की डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी के अनुसार, रुड़की से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री लोकल रूटों पर सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए करीब 100 से अधिक किलोमीटर के दायरे में सात नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ रुड़की डिपो की आमदनी में भी इजाफा होने की उम्मीद है। निगम का उद्देश्य यात्रियों की जरूरत के अनुसार बस सेवाओं का विस्तार करना और लोकल रूटों पर परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें