दिल्ली रूट पर रुड़की डिपो की बसें दौड़ना शुरू हुई तो डिपो की कमाई भी बढ़ना शुरू हो गई है। रोजाना औसतन 70 से 80 हजार रुपये की कमाई बढ़ गई है। दिल्ली में बसों की एंट्री पर पाबंदी लगने के बाद करीब एक लाख की कमाई घट गई थी। ऐसे में डिपो को नुकसान हो रहा था। अब कमाई से राहत मिली है।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण पिछले माह डीजल की सभी बसों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसे में रुड़की डिपो से आठ सीएनजी बसें ही दिल्ली जा रही थी। अन्य डीजल बसें नहीं जा पा रही थी। ऐसे में डिपो की कमाई पर भी असर पड़ा था। रोजाना औसतन कमाई 7.38 लाख से घटकर करीब छह लाख रुपये आ गई थी जिससे डिपो को नुकसान हो रहा था।
अब चार दिन पहले डीजल बसों की एंट्री से पाबंदी हट गई है तो डिपो से 23 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है। रुड़की डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि डिपो की कमाई में उछाल आया है। अब रोजाना की कमाई 70 से 80 हजार रुपये बढ़ गई है। इससे डिपो को लाभ मिल रहा है। यात्रियों की परेशानी भी खत्म हो गई है।
गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य
गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य