फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शीशम की लकड़ी चोरी कर भाग रहे दो युवक पकड़े, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगपुर गांव स्थित वन विभाग की चौकी से शीशम की एक डाट (लकड़ी) चोरी करते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया। तीन लोग लोडर वाहन में लकड़ी लादकर फरार हो गए। मामले की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पकड़े गए दो लोगों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


भोगपुर गांव स्थित वन विभाग की चौकी प्रभारी अमित कुमार ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह अपनी टीम के साथ भोगपुर क्षेत्र में गश्त करते हुए जैसे ही वन विभाग की चौकी भोगपुर पहुंचे तो इस दौरान भोगपुर चौकी के अंदर से दो लोग एक शीशम की डाट लेकर भाग रहे थे। टीम ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया।

इस दौरान पकड़े गए लोगों के तीन और साथी लोडर वाहन में शीशम की दो लकड़ी लादकर भागने में कामयाब हो गए। वन दरोगा ने बताया कि शीशम की लकड़ी चोरी करते पकड़े गए दोनों लोगों को पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर दी गई है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि भोगपुर वन विभाग की चौकी से रात के समय शीशम की लकड़ी चोरी करते हुए पकड़े गए कपिल और शानू उर्फ लूसी निवासी भोगपुर हैं। उनके फरार साथी विशु निवासी बाड़ीटीप, जितेंद्र और पुन्नू निवासी भोगपुर हैं। पकड़े गए दो आरोपियों काे कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें