चोरों ने नायब तहसीलदार का दफ्तर खंगाला
- फोटो : demo pic
शहर में चोरी की घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम दे रहे चोरों ने अब तहसील मुख्यालय को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोरों ने यहां स्थित नायब तहसील के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा और वह कार्यालय को खंगाल कर खाली हाथ लौट गए।
तहसील मुख्यालय में ही रुड़की के नायब तहसीलदार पीतम सिंह का कार्यालय है। कार्यालय के दो दरवाजे हैं। एक सामने का मुख्य द्वार है तो एक साइड से छोटा दरवाजा है। चोरों ने शनिवार की रात में नायब तहसीलदार के इस कार्यालय को निशाना बनाने के लिए दरवाजे के ताले तोड़ दिए।
चोर ताले तोड़कर कार्यालय के अंदर घुस गए और कार्यालय में रखे संदूकों एवं अलमारियों को खंगाला, लेकिन चोरों के हाथों कोई भी कीमती सामान नहीं लगा। जिससे चोर खाली हाथ लौट गए। सुबह कार्यालय खोलने पहुंचे नायब तहसीलदार पीतम सिंह को ताला टूटने का पता लगा। नायब तहसीलदार ने बताया कि चोरी के प्रयास की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।