29 जुलाई को घर से हुई थी लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
बुग्गावाला। थाना बुग्गावाला क्षेत्र से लापता हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने करीब चार माह बाद महाराष्ट्र से सकुशल तलाश लिया है। परिजनों ने 29 जुलाई 2025 को युवती के घर से अचानक लापता होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई।
गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस ने दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा, मुजफ्फरनगर सहित उत्तराखंड के कई जनपदों में लगातार दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सीडीआर व लोकेशन का विश्लेषण किया गया, जिसमें युवती की लोकेशन महाराष्ट्र में पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर युवती को अपने संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दोपहर माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी और पुणे (महाराष्ट्र) के खुड़गांव, नातीशवाड़ी, कोपर बस्ती क्षेत्र में एक ठेकेदार के यहां मजदूरी कर रही थी।