फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली के खंभे से टकराकर भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन के खेड़ा जट्ट गांव में शुक्रवार दोपहर चरने जा रहे 12 मवेशियों में से एक भैंस गांव में स्थित पानी की टंकी के पास नाली किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




खेड़ा जट्ट निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने मवेशियों को लेकर चराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गांव में पानी की टंकी के पास पहुंचे। नाली के करीब स्थित एक लोहे के खंभे से उनकी एक भैंस टकरा गई। खंभे में करंट था जिसके संपर्क में आते ही भैंस की मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीण बिजेंद्र कुमार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित को मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से लोहे के खंभे में करंट था।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने मांग की कि इसकी जांच की जानी चाहिए कि नाली के पास लगे खंभे में करंट कैसे आया। इस दौरान मदन, अशोक, सुक्रमपाल, सुरेश, सोनू, राजा, अंकित, आयुष आदि मौजूद रहे। वही मंगलौर एसडीओ अनुभव सैनी ने बताया घटना की जांच कर पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें