टीवी देख्ा टेस्ट फ्लाोर की जानकारी लेते लाोग।
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की। जिला पंचायत की राजनीति में बदलाव कोई एक दिन का नतीजा नहीं है, बल्कि इसकी खिचड़ी लंबे समय से पक रही थी। यही कारण है कि कई बार चौधरी राजेंद्र सिंह के बसपा में जाने की खबर सामने आई। लेकिन हर बार उन्होंने इससे इनकार किया। बदलते समीकरण ने फिर चौधरी राजेंद्र सिंह के बसपा में जाने की खबरों को बल मिला है।
चौधरी राजेंद्र सिंह भले ही बसपा में जाने की चर्चाओं को खारिज करते रहे हों। लेकिन जिला पंचायत में उनके समर्थन में बसपा प्रत्याशी का नामांकन वापस होने से चर्चाओं को फिर बल मिला है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में उनकी बसपा सुप्रीमो मायावती से वार्ता हो चुकी है। इस संबंध में जब चौधरी राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने एक बार फिर इसका खंडन किया। दूसरी ओर बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव का कहना है कि हाईकमान के निर्देश पर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सत्तार ने नाम वापसी किया है। लेकिन चौधरी राजेंद्र सिंह बसपा में शामिल होंगे या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है।
खानपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए छोटे भाई की पत्नी सविता चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित कराने के बाद अब चौधरी राजेंद्र सिंह अगला चुनाव खानपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट से लड़ सकते हैं। इसके लिए अंदरखाने बात फाइनल हो चुकी है।