फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर चार लोगों से बेरहमी से मारपीट

Sun, 26 Feb 2017 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में दो महिलाओं सहित परिवार के चार लोगों को चोटें आई। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहनपुरा निवासी मंजू देवी ने बताया कि मोहनपुरा में उनकी बच्चों के फैंसी कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बाहर फोल्डिंग पर कुछ कपड़े सजाए हुए थे। उसी दौरान मोहल्ले का विनोद अपनी गाड़ी लेकर आया और उनसे बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति यशपाल सिंह और बेटे गौरव से मारपीट की। रात को ही इस बात की जानकारी देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा राजू, बहु मीनाक्षी मुजफ्फरनगर जा रहे थे। उसी दौरान विनोद कुमार अपने बेटों और आठ-दस अन्य लोगों के साथ गाड़ी में वहां आ गए। उनके पास से सरिये आदि भी थे। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उससे, उसकी बहू मीनाक्षी, बेटे राजू और गौरव के साथ जमकर मारपीट की। उसके बेटे राजू की जीभ भी कट गई। दूसरे बेटे को सिर पर गंभीर चोटें आई है। पूरे परिवार ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें