फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हैवान बना जीजा, नाबालिग साली को डरा धमकाकर छह महीने तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता

Tue, 17 Sep 2024 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई है। युवती की एक 17 साल की बहन भी है। आरोप है कि पिछले छह माह से नाबालिग का जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीजा ने नाबालिग साली को डरा धमकाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिजनों काे नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई है। युवती की एक 17 साल की बहन भी है। आरोप है कि पिछले छह माह से नाबालिग का जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर उसे धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आननफानन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो वह छह माह की गर्भवती निकली।

Roorkee: देह व्यापार में लिप्त हरियाणा की दो और महिलाएं गिरफ्तार, नगर निगम के पास चल रही थी सौदेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने नाबालिग से जानकारी ली तो उसने जीजा की सारी करतूत बताई। इस पर परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग के आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें