सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही खून से लथपथ कुल्हाड़ी और डंडा भी कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस मृतक की मां और बेटी से घटना की जानकारी ले रही है। पुलिस जांच कर रही है कि मौत सिर पर कुल्हाड़ी लगने से हुई है या फिर डंडा लगने से।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि नशे के लिए रुपये नहीं मिलने पर सचिन ने कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस दौरान सचिन खुद ही कुल्हाड़ी की चपेट में आ गया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
तीन भाइयों की नहीं हुई है शादी
तीनों भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। तीनों गन्ने की चरखी पर ही मजदूरी कर परिवार चला रहे थे। वहीं, बताया जा रहा है कि सचिन नशे का आदी था और वह अक्सर रुपये के लिए परिवार से विवाद करता रहता था। परिजनों ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने नशा नहीं छोड़ा।
अस्पताल में इकट्ठा हुए लोग
युवक की हत्या के बाद शव सिविल अस्पताल पहुंचा तो ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दोनों भाई अक्सर उसे नशे से दूर रहने की सलाह देते थे। इस बात को लेकर वह झगड़ा करता था। नशे की लत ने ही आज उसकी जान ले ली है।