क्षेत्र के बेड़पुर में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत पिरान कलियर के बेड़पुर निवासी सेवाराम ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। इसी बीच चोरों ने रात में उसके घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखी नकदी और जेवर चोरी कर लिए। सुबह होने पर जब वह उठे तो देखा कि अलमारी खुली हुई और सामान बिखरा हुआ है।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी दी। चुराए गए जेवर की खाली डिब्बियां बेड़पुर से कुछ ही दूरी पर जंगल में पड़ी मिली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।