फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़

Tue, 07 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। युवती की मां ने जब इस बात का विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर झबरेड़ा थाने में दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के परिजनों ने कहा है कि गांव का ही एक युवक मंगलवार को उनके घर में घुस आया। घर में उस समय युवती और उसकी मां अकेली थी। युवक ने युवती से छेड़ख़ानी की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इस पर उसकी मां भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने युवक का विरोध किया तो युवक ने युवती की मां की ही पिटाई कर डाली। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें