फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गया किशोर डूबा

Fri, 17 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
डूबे छात्र की नदी में तलाश - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दोस्तों के साथ भगवानपुर के खुब्बनपुर गांव में सोलानी नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। किशोर के साथियों ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी तो ग्रामीण एवं गोताखोर किशोर की तलाश में नदी में पहुंचे, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं लगा।  
विज्ञापन


बारिश के बाद नदी में पानी आने से खुब्बनुपर के कुछ किशोर बृहस्पतिवार को गांव के पीछे से ही सोलानी नदी में नहाने के लिए चले गए। बताया गया कि नहाते समय गुलजार का दस साल का बेटा मोहम्मद आशिक नदी के बहाव में डूब गया। उसके साथियों ने उसे डूबता देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने गांव में पहुंचकर आशिक के डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी।

सूचना मिलने पर गांव के सैकड़ों लोग नदी के पास पहुंचे, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं लगने पर ग्रामीणों को पुलिस और तहसील प्रशासन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी एवं लेखपाल रूपचंद और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोरों को मौके पर बुलवाया। गोताखोरों ने नदी में पहुंचकर उसकी तलाश के काफी प्रयास किए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें