फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन विद्यालयों में मिलीं निजी प्रकाशकों की पुस्तकें, नोटिस जारी

विज्ञापन
निजी विद्यालयों का निरीक्षण करते बीईओ विनोद कुमार ( विभाग )
विज्ञापन
निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी के साथ निजी प्रकाशकों की पुस्तकें भी कोर्स में शामिल किए जाने की शिकायतों पर शिक्षा विभाग हरकत में आया है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने विभागीय टीम के साथ नगर के तीन निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों विद्यालयों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें मिलीं। विभाग अब विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन




नया शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही पुस्तकों के लिए निजी विद्यालयों की मनमानी भी शुरू हो गई है। कई विद्यालयों में सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर एनसीईआरटी के साथ ही निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें भी कोर्स में शामिल की गई हैं। यह पुस्तकें महंगी होने के साथ ही चुनिंदा विक्रेताओं के पास ही उपलब्ध होती हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।



समाजसेवी अश्वनी चौधरी, अरविंद कुमार आदि ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की थी। शिकायतों पर शुक्रवार को बीईओ विनोद कुमार ने नगर के गोवर्धनपुर मार्ग स्थित तीन निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लासरूम में जाकर जांच की। इस दौरान बच्चे एनसीईआरटी के साथ ही निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई करते मिले। बीईओ के औचक निरीक्षण से विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बीईओ के जानकारी करने पर संचालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बीईओ ने विद्यालय संचालकों का विभागीय नियमों का पालन करने और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाने के निर्देश दिए। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मामले में अब तीनों विद्यालयों से जवाब-तलब किया जा रहा है।



निरीक्षण के दौरान तीन विद्यालयों में एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशकों की पुस्तकें मिलीं हैं। विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें