फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजा लैपटाप और निकलीं किताबें

Sat, 24 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल सेवा पर सवाल उठाते हुए आईआईटी रुड़की के एक छात्र ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि स्पीड पोस्ट से पैक कर लैपटाप मंगाया गया था, लेकिन निर्धारित पते पर डिलीवरी में किताबें निकलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईआईटी रुड़की का छात्र सुरेश मूलरूप से सिकंदराबाद का निवासी है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि सिकंदराबाद में अपने घर से उसने लैपटॉप मंगाया था। परिजनों ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से लैपटाप रुड़की आईआईटी में निर्धारित पते पर भेजा था, लेकिन यहां पैकेट में फटी पुराने किताबें मिली हैं।  उसने बताया कि लैपटाप में उसके जरूरी डाटा थे, जिससे उसे काफी नुकसान हो सकता है। उसने पुलिस से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। यह दिखवाया जाएगा कि वहां से भेजते समय पैकेट का वजन कितना था और यहां डिलीवरी के समय कितना निकला। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें