फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को झांसा देकर 40 हजार ठगे

Sat, 24 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 अनुसूचित जाति की एक छात्रा को झांसा देकर उससे 40 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित छात्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


तहरीर में नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह धनौरी स्थित कालेज में लॉ की छात्रा है और अनुसूचित जाति से संबंधित है। हाल ही में समाज कल्याण विभाग से उसके खाते में एक लाख 20 हजार रुपये आए थे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जब वह फीस जमा करने स्कूल कर्मचारी के पास पहुंची तो वहां मालूम चला कि 80 हजार रुपये जमा करने हैं। इस संबंध में कालेज कर्मचारी और एक अन्य ने मिलीभगत कर फार्म पर एक लाख 20 हजार रुपये भर लिए और धोखे में रखकर उससे हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद खाते में आए सारे पैसे फीस के नाम पर हड़प लिए गए। उसने कर्मचारी और एक अन्य पर मिलीभगत से 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। साथ ही इस संबंध में कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जब दारोगा पर सिपाही ने किया रौब गालिब
रुड़की। छात्रा से ठगी के मामले में पहले पीड़िता ने 1090 पर फोन किया। वहां हेल्पलाइन से एक महिला कांस्टेबल ने फोन उठाया और सिविल लाइंस कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। उसके बाद छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर एक महिला दारोगा को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर छात्रा ने दुबारा हेल्पलाइन नंबर पर फोनकर संबंधित महिला दारोगा से बात कराई। इस पर हेल्पलाइन से बोल रही महिला कांस्टेबल ने दूसरी ओर बात कर रही दारोगा पर खूब रौब गालिब किया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात की। बाद में महिला दारोगा ने जब उससे पहचान पूछी तो पता लगा कि कोई महिला कांस्टेबल है। पूरे मामले को महिला दारोगा ने अपनी जीडी में भी दर्ज किया। दूसरी ओर संबंधित महिला कांस्टेबल ने इस पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें