फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चार साल बेमिसाल’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
झबरेड़ा में विकास के चार साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन करते कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वतंत्रता दिवस और विधायक देशराज कर्णवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में चार साल बेमिसाल पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का विवरण है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में हर तरफ विकास कार्य हो रहा है। सहकारी समिति के सदस्यों के लिए सहकारिता विभाग एक लाख से तीन लाख तक का ऋण बगैर ब्याज के दे रहा है। देशराज कर्णवाल युवा एवं तेजतर्रार विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा में अपनी पहली ही पारी में जनहित के मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से उठाकर सबको प्रभावित किया है। अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड छपवाकर जनता के बीच पहुंचाना एक प्रशंसनीय कार्य है। विधायक कर्णवाल ने कहा कि क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं। कार्यक्रम में पांच हजार संविधान काव्य की प्रतियां, सैनिटाइजर, मास्क, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के बैग वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, पूर्व दर्जाधारी डॉ. गौरव चौधरी, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, विवेक चौधरी, विकास तिवारी, सतीश शर्मा आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें