फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयलर में धमाका, आग से धधकी फैक्ट्री, एक झुलसा

Sat, 03 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
वायलर फटने से फैक्टरी में आग लगी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मक्खनपुर गांव में स्थित एलोकेन लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार की शाम बायलर फटने से अचानक पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और धू-धूकर जलने लगी। इस दौरान चपेट में आने से एक कर्मी झुलस गया, जबकि भगदड़ मचने से कई के घायल होने की भी सूचना है। धमाका उस समय हुआ जब अधिकांश फैक्ट्रीकर्मियों की छुटटी हो चुकी थी, वरना बड़ी संख्या कर्मी हताहत हो सकते थे। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करती रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर में एलोकेन लिमिटेड फैक्ट्री है, जहां दवा बनाई जाती है। शनिवार की शाम अचानक इसमें जोर का धमाका हुआ। इसके साथ ही आग की लपटें उठने लगी। इससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में मालूम चला कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लगी है। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से एक फैक्ट्रीकर्मी झुलस गया, जबकि भगदड़ मचने के कारण कई अन्य चोटिल हो गए।

गनीमत रही कि अधिकांश फैक्ट्रीकर्मियों की छुट्टी हो चुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके के बाद आनन फानन में फैक्ट्री कर्मियों ने इसकी सूचना अग्रिशमन को दी। इसके बाद रुड़की और भगवानपुर से अग्रिशमन की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग को काबू किया। इससे पहले धमाका सुनकर पहुंचे आसपास के फैक्ट्रिकर्मियों और अन्य लोगों को भी अंदर नहीं घुसने दिया गया। पुलिस और अग्रिशमन की टीम पहुंचने के बाद सिक्योरिटी ने गेट खोला। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हो सका। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग से फैक्ट्री प्रबंधन को लाखों रुपये नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें