नीलगाय से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ छोटा हाथी - संवाद
देर शाम नीलगाय से छोटा हाथी की टक्कर होने के बाद चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को घटनास्थल से अस्पताल भेजा। जहां घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया। इस बीच एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। पीड़ित परिवारों को पुलिस ने घटना की सूचना दी है।
शनिवार देर शाम प्रवेश निवासी आईटी पार्क देहरादून, आकाश निवासी पौड़ी गढ़वाल और अनूप एक साथ छोटा हाथी में सवार होकर मेरठ से देहरादून की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नारसन बॉर्डर पार कर हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचे तो अचानक बीच हाईवे पर नीलगाय उनके सामने आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद चालक छोटा हाथी से अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर होल्डिंग बोर्ड से जा टकराया। जिसके बाद घटना की तेज आवाज सुनकर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर छोटा हाथी से लोगों को बाहर निकाला। इस बीच नीलगाय तो वहां से भाग निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छोटा हाथी को घटनास्थल से हटाने का काम कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक नीलगाय से टकराने के बाद घटना हुई है। गंभीर रूप से घायल अनूप को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। परिवार को पुलिस ने घटना की सूचना दी है।