फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम से गिलोए तोड़ने पर खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आश्रम से गिलोय की बेल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें आश्रम का एक सेवक और दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। हालांकि, मामले में बाद में दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक गांव के पास एक आश्रम है। आश्रम में गिलोय की बेल फैली है। बुधवार की सुबह गांव का ही एक युवक आश्रम से गिलोय की बेल लेने पहुंचा था। इस पर आश्रम के एक युवक ने गिलोए की बेल तोड़ने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर युवक ने अपने दोस्तों को आश्रम के बाहर बुला लिया। आरोप है कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर आश्रम के सेवक पर हमला कर दिया। बचाव में आश्रम के सेवक ने भी हमला कर दिया। इससे युवक और आश्रम का सेवक लहूलुहान हो गए। आरोप है कि शोर मचाने पर आश्रम के महंत मौके पर पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता की। शोर मचाने पर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में सुलह हो गई है। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली में तीखी नोकझोंक
आश्रम में गिलोय की बेल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में जुट गए। इस बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इसके चलते दोनों पक्षों में कोतवाली में ही नोकझोंक हो गई। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें