फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने रुकवाया नाला निर्माण कार्य

विज्ञापन
चंद्राचार्य चौक पर हंगामा करते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तहसील क्षेत्र अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने चंद्राचार्य चौक पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण रुकवा दिया। व्यापारियों ने नाला निर्माण में खामियों को लेकर जमकर हंगामा किया। आखिरकार जब शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने जलभराव न होने की जिम्मेदार ली, तब व्यापारी माने।
विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक के पास नाला निर्माण के लिए खुदाई चल रही है। बुधवार को वहां व्यापार मंडल के तहसील क्षेत्र अध्यक्ष मृदुल कौशिक के साथ कई व्यापारी पहुंच गए। मृदुल कौशिक ने नालों को घुमावदार बनाने और नाले की गहराई को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आठ फीट के सीधे नाले बारिश में जल निकासी में फेल हो जाते हैं। ऐसे में साढ़े तीन फीट के नाले से जलभराव कैसे रुकेगा। मृदुल कौशिक ने कहा कि इस योजना से कोई लाभ नहीं होगा। व्यापारियों के विरोध की सूचना पर शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि यह योजना जलभराव को रोकने में बेहद प्रभावी साबित होगी। हालांकि व्यापारी उनकी बात से इत्तेफाक नहीं रखते थे, लेकिन जब मुकेश कौशिक ने कहा कि जलभराव होगा तो वे जिम्मेदार होंगे। विरोध जताने वालों में सुनील गुलाटी, सतनाम भाटिया, शिवांकर चक्रपाणी व संजीव शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे। इस दौरान पार्षद राजेश शर्मा, ललित रावत व सचिन बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें