फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों में खूनी झड़प, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में नाली की निकासी के लिए दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को मेहरबान नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गली में एक अन्य व्यक्ति के घर के बाहर नाली में गंदगी जमा होने पर उसने सफाई करने के लिए कहा। इस बात पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। विवाद की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आपस में भिड़ गए। इससे क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में मेहरबान और दूसरे पक्ष के मुस्तकीम घायल हो गए। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें