फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाै पेट्रोल पंपों में मिलीं खामियां, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को टीम के साथ जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाै पेट्रोल पंप संचालकों को कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में दो पंप बंद मिलेए तीन पर मिली मूलभूत सुविधाएं, एक पंप पर हैंडवाॅश नहीं मिला। एक पेट्रोल पंप पर हवा की मशीन खराब होने के अलावा अन्य पर पूरा स्टाफ नहीं मिला है।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए हवा और पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जबकि कई स्थानों पर शौचालयों की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। कुछ पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन यंत्र एवं सुरक्षा उपकरणों की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। एक-दो स्थानों पर मशीनों के संचालन और स्टाफ की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठे। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत और टीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें