फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर पर कब्जा

विज्ञापन
रुड़की खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यलय परिसर में बा​हरी लोगों ने अवैध कब्जा कर बनाएं अ​शियाने - सं
विज्ञापन
सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर शासन और प्रशासन की ओर से समय-समय पर सख्त निर्देश दिए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन निर्देशों की पोल खोल देती है। ऐसा ही एक मामला खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय रुड़की परिसर का है। वहां सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर आशियाना तक बना लिया है। विभागीय कार्यालय के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी परिसर के एक हिस्से में लंबे समय से अवैध रूप से आशियाना बनाया हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह कब्जा ऐसे स्थान पर किया गया है। वहां विभागीय गतिविधियां संचालित होती हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शाम ढलते ही आशियाना में रह रहे लोगों में अलग ही माहौल देखने को मिलता है। यहां कथित तौर पर रोजाना जाम और चिकन की महफिल सजती है जिससे सरकारी परिसर की गरिमा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकारी दफ्तर के परिसर में इस तरह की गतिविधियां होना जिम्मेदारों पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह कब्जा काफी समय से बना हुआ है लेकिन प्रशासन और जिम्मेदारों की ओर से इसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। विभागीय कर्मी ने बताया कि शिक्षा विभाग का परिसर आमतौर पर शैक्षिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों के लिए जाना जाता है। परिसर में अवैध कब्जा और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें