फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाकियू रोड़ ने धरनारत कर्मचारियों को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर दिए जा रहे धरने पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के विभिन्न बिजलीघरों पर ठेकेदार के माध्यम से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को समर्थन दिया। यही नहीं अधिकारियों से वार्ता कर जायज मांगों को मानने का दबाव बनाया। इसके बाद अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर धरने पर बैठे लाइनमैन एवं अन्य कर्मचारियों से उन्होंने वार्ता की। कर्मचारियों ने कहा कि वह ठेकेदार के माध्यम से विभिन्न बिजलीघरों पर काम कर रहे हैं। रात दिन काम करने के बावजूद उनको कम वेतन दिया जा रहा है।



भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर वह अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर उन्होंने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा से वार्ता की। वार्ता के दौरान तीन बिंदुओं पर सहमति बन गई है। इसपर कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। इस मौके पर इस दौरान संजीव कुमार, इरशाद प्रधान, अंकित, रामदास, भूरा, राकेश, प्रदीप त्यागी, राकेश अग्रवाल, नाजिम त्यागी और प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें