फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के उत्पीड़न में डीएम समेत चार तलब

Wed, 21 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसीलदार के उत्पीड़न के मामले में केंद्रीय एसटी (अनुसूचित जनजाति) आयोग ने डीएम समेत शासन स्तर के चार अधिकारियों को तलब किया गया है। एसटी आयोग में आज (बृहस्पतिवार) चारों को पेश होना है।
विज्ञापन


तत्कालीन रुड़की के अपर तहसील एवं अब लक्सर के तहसीलदार गोपाल सिंह चौहान ने डीएम हरबंस सिंह चुघ समेत करीब दस अधिकारियों पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केंद्रीय एसटी आयोग को पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने डीएम पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था कि उससे जूनियरों को तहसीलदार के पद पर तैनात किया जा रहा है, लेकिन उसे तहसीलदार के पद पर तैनाती नहीं दी जा रही है। जबकि वह सबसे सीनियर प्रशासनिक अधिकारी हैं।

गोपाल सिंह चौहान की शिकायत पर तुरंत उन्हें लक्सर का तहसीलदार बना दिया गया था। लेकिन उनकी शिकायत पर केंद्रीय एसटी आयोग की ओर से मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा था। लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया था। इस पर एसटी आयोग की ओर से डीएम हरबंस सिंह चुघ समेत अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उपसभापति सिडकुल, कमिश्नर एवं सचिव राजस्व परिषद और संयुक्त सचिव को आयोग ने तलब किया है। सहायक निदेशक शैलेष कश्यप ने 22 सितंबर आज सभी को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें