फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक सवार युवकों ने दंपती से मारपीट कर चेन व नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। होटल से खाना खाकर बहन के घर जा रहे दंपती को बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट कर सोने की चेन व सात हजार की नकदी छीन ली। बीच-बचाव के दौरान महिला का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देकर त्रिवेंद्र त्यागी निवासी ग्राम उकावली थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि शाम के समय वह अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बच्चे के साथ एक होटल से खाना खाकर अपनी कार में सवार होकर अपनी बहन के घर अशोका नगर मंगलौर जा रहा था। जैसे ही वह सेलिब्रेशन मंडप के पास पहुंचे तो बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर कार को रोककर बाइक को कार के आगे गिरा दी। उसने कार से उतरकर बाइक को हटाने का प्रयास किया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फोन कर अपने साथी को बुला लिया। दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने उसकी पत्नी कार से उतर कर आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी का मंगलसूत्र तोड़ लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन व जेब से सात हजार रुपये भी निकाल लिए। आरोपी उसे घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें