बाइक सवार नव दंपती से बुलेट सवार दंपती ने मारपीट कर दी। इससे गंगनहर पटरी पर जमकर हंगामा हो गया। शोर मचाने पर बुलेट सवार दंपती मौके से फरार हो गया। नव दंपती ने बुलेट सवार का वीडियो बना लिया और पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे एक नव दंपती बोट क्लब से होते हुए गंगनहर पटरी से गणेशपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच एसबीआई बैंक तिराहे के पास साइड देने को लेकर बुलेट सवार दंपती ने उनके साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर दंपती ने नव दंपती के साथ मारपीट कर दी। साथ ही हेलमेट से हमला करने की कोशिश की जिससे गंगनहर पटरी पर हंगामा हो गया।
शोर मचाने पर राहगीर मौके पर रुके तो बुलेट सवार दंपती मौके से फरार हो गया। वहीं, नव दंपती ने बुलेट सवार की मोबाइल से वीडियो बना लिया और सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर शिकायत करते हुए वीडियो भी उपलब्ध कराई। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बुलेट सवारों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।