फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला से छेड़खानी करने पर बाइक सवारों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर शाम एक महिला से बुलेट सवार दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवक महिला से भिड़ गए। आसपास माैजूद लोगों ने युवकों को पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोतवाली लाकर युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास से एक महिला बुधवार शाम करीब सात बजे गुजर रही थी। तभी वहां से बाइक सवार दो युवक गुजरे और उन्होंने महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने बाइक रोक ली और अभद्रता शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।



भीड़ बढ़ने पर युवकों को लोगों ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि युवकों पर महिला से छेड़खानी का आरोप है। युवकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें