आंगनबाड़ी केंद्र जाटव बस्ती में वीर बाल दिवस का बुधवार को आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। वहां करीब 18 बच्चों ने हिस्सा लेकर सुंदर चित्र बनाकर हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश, द्वितीय काव्या और तृतीय स्थान विधि ने प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय झंडा, मछली, फूल, आम, पेड़, पतंग, आइसक्रीम और अंगूर आदि के चित्र बनाए। आयोजन में रवि, संगीता, रूबी रानी, मीनाक्षी, मनीषा गुप्त और आसमा आदि मौजूद रही।