दीपावली पर गंगा घाट स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर आरती स्थल पर ‘एक दिया, प्रभु श्रीराम के नाम’ की भावना के साथ 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। एसएमएमईएसटी (सेवा कर्तव्य पथ) के संस्थापक सौरभ सैनी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गंगा घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। मेयर अनीता अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता की। सौरभ सैनी ने कहा कि दीपावली आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ।