फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक ने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल, रविवार रात लहबोली गांव की घटना
विज्ञापन

पैठ बाजार से घर वापस जा रहे थे दोनों, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पैठ बाजार से पैदल घर जा रहे पिता-पुत्र को एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लहबोली निवासी जयकरण (45) रविवार शाम को अपने 10 वर्षीय बेटे प्रशांत के साथ पैदल पैठ बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। खरीदारी करने के बाद दोनों घर वापस जा रहे थे। जैसे वह गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जयकरण को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी बबीता की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें