फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर में बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसा हो गया। कपूर कट के पास एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मंगलौर की वाल्मीकि बस्ती निवासी संजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार संजय रुड़की के एक निजी स्कूल में बस चालक का काम करता था। देर रात वह स्कूल की बस खड़ी करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कपूर कट के पास पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

संजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें