फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक डिवाइडर में घुसी, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर जट्ट कट के पास सोमवार रात एक हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




कालूराम (70) निवासी गुरुकुल नारसन, सोमवार रात लिब्बरहेड़ी में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रात लगभग 10 बजे जैसे ही वह मोहम्मदपुर जट्ट कट के समीप पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई और कालूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

70 वर्षीय कालूराम की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार व गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें