सैलून से काम पूरा कर पैदल घर की ओर से जा रहे कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार थे। उन्होंने एक रंग की जैकेट भी पहन रखी थी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस को सुहैल निवासी पाडली गुर्जर ने बताया कि वह बुधवार दोपहर 8:30 बजे मालवीय चौक स्थित सैलून की दुकान पर काम कर पैदल घर की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में पीछे से दो बाइक सवारों में से एक ने हाथ से फोन छीन लिया और वहां से बड़ी तेजी से निकले। वह शोर मचाकर बाइक सवार बदमाशों के पीछे भागा लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ पाए। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।