कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर और रविंद्र चौहान को गश्त के दौरान मुखबिर से एक व्यक्ति के ऐथल मार्ग से पीतपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर व्यक्ति के कच्ची शराब लेकर आने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने बताए गए स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप निवासी डेरा कलाल बताया। वहीं, संजय पंवार और यशपाल ने गश्त के दौरान टांडा गांव के मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में देख उसे रोक लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम निवासी भोगपुर बताया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।