रुड़की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बिजनौर के सुचित पाल प्रथम, झबरेड़ा के अमित कश्यप द्वितीय और सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
क्रॉस कंट्री दौड़ का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशमंत्री चौधरी धीर सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, गोरखा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा, पेट्रोल पंप व्यापारी राकेश अग्रवाल, नितिन गोयल, ज्योतिषाचार्य राजनीश शास्त्री, कांग्रेस नेता विकास त्यागी, उत्तराखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला आदि अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ रुड़की सोलानी गेट के समीप से शुरू होकर गंगा माता पार्क पुल होते हुए कलियर रोड से मेहवड़ पुल पहुंची। वहां से कांवड़ पटरी होते हुए सोलानी गेट पर संपन्न हुई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को नगर विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर गौरव गोयल एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर रवि राणा, विकास पाल, प्रवीण सिंधु, अभिषेक चंद्रा, नवीन जैन, सचिन कश्यप, सतीश शर्मा, अमित प्रजापति, कविश मित्तल, सुभाष सरीन, श्याम सक्सेना, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, तेज सिंह राणा और शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।