फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में एक चोर ने कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी कर ली। साइकिल चोरी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को रामनगर में कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र-छात्राओं ने साइकिल खड़ी की थी। दोपहर के समय एक साइकिल को चोर चुरा ले गया। जब बच्चे कोचिंग से पढ़कर बाहर निकले तो उन्हें साइकिल चोरी की जानकारी हुई। घटना पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर साइकिल चुराता हुआ नजर आ रहा है। साइकिल चोरी की सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। साइकिल स्वामी सुकेश शाही ने पुलिस को तहरीर भी दी है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें