निर्माण एजेंसी नेे पुहाना में टोल प्लाजा भी बनाकर तैयार कर दिया है। टोल प्लाजा के केबिन आदि बनकर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। हालांकि निर्माण एजेंसी के अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
हरिद्वार-मुजफ्फरनगर हाईवे के निर्माण कार्य में भी तेजी
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे निर्माण का काम वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। इसके बाद से यह काम कई बार बंद होकर फिर शुरू हो चुका है। बताया जाता है कि बजट की कमी के कारण बीच बीच में काम बंद होता रहा है। हालांकि लॉकडाउन से पहले काम शुरू हुआ था। इसके बाद काम लगातार चल रहा है। अब निर्माण में काफी तेजी दिख रही है। उम्मीद है कि जल्द काम पूरा हो जाएगा।