फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के हत्यारों की मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत से गुस्साए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल कैंडल मार्च निकाला। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। कैंडल मार्च को देखते हुए पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन

यूपी के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की मौत होने से पूरे देश में गुस्सा है। पूरा देश आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने और फांसी की सजा की मांग कर रहा है। मंगलवार की देर शाम भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल कैंडल मार्च निकाला। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर महक सिंह ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ जो घटना हुई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी कोई कमी नहीं छोड़ेगी। भीम आर्मी सड़क से लेकर सदन तक बिटिया को इंसाफ दिलाने का काम करेगी। इस दौरान लक्सर, भगवानपुर और कलियर सहित कस्बों में भी मामले में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान मुन्नीलाल, दीपक सेठपुर, जिलाध्यक्ष प्रमोद महाजन, अमरीश कपिल, सोनू लाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें